प्रेम प्रसंग के चलते की थी चम्बा के युवक की हत्या, पति-पत्नी सहित 3 गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

चम्बा निवासी युवक की हत्या कर लाश नालागढ़ के तहत गांव हांडाखुंडी में सड़क के किनारे झाड़ियों में बोरी में डालकर फैंकने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है और पति-पत्नी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते यह हत्या की गई है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी 2 दिनों से प्लानिंग कर रहे थे और कमरे में हत्या करने के बाद लाश बोरी में डालकर फैंकी थी।

गौर रहे कि 22 फरवरी को गांव हांडाखुंडी में कसम्बोवाल गऊशाला के पास फैक्टरी की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे मोड़ पर झाड़ियों में एक अज्ञात युवक की लाश बोरी में बरामद हुई थी। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवक की हत्या करने के बाद लाश को बोरी में डालकर कसम्बोवाल गऊशाला के पास फैक्टरी को जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियों में फैंक दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी और मृतक की शिनाख्त नरेंद्र कुमार उर्फ विक्की पुत्र ब्यास देव निवासी थिसला, तहसील सलूणी जिला चम्बा के रूप में हुई थी।

एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है और जांच में सामने आया है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई। पुलिस ने संजय शर्मा (21) पुत्र किशोर कुमार गांव प्रिंगड़ तहसील चुराह जिला चम्बा, होमदेई (21) निवासी जिला चम्बा को नालागढ़ के तहत बागवानियां से गिरफ्तार किया जबकि मनदीप सिंह (20) पुत्र ङ्क्षछदर सिंह निवासी कोटइसे खान तहसील धर्मकोट जिला मोगा (पंजाब) को नालागढ़ के तहत कसम्बोवाल से गिरफ्तार किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...