प्रीणी में शुरू हुआ कंगना रनौत का ‘द माउंटेन स्टोरी’ कैफे, वेज और नॉन वेज दोनों उपलब्ध

--Advertisement--

मनाली – अजय सूर्या

मनाली के प्रीणी में बना भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत का रेस्टोरेंट ‘द माउंटेन स्टोरी’ शुक्रवार को शुरू हो गया। वेलवंटाइन डे पर कंगना के रेस्टोरेंट में पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ी।

कुछ दिन पहले कंगना ने रेस्टोरेंट में पूजा करवाई थी। 14 फरवरी को पहले दिन न तो पूजा हुई और न ही रिबन काटा गया। ग्राहकों के आते ही सेवा शुरू कर दी गई। कंगना रनौत ने इस रेस्टोरेंट का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि बचपन का सपना साकार हुआ। हिमालय की गोदी में मेरा छोटा सा रेस्टोरेंट द माउंटेन स्टोरी। यह एक प्रेम कहानी है।

रेस्टोरेंट मनाली से लगभग 4 किलोमीटर दूर और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के घर से करीब 25 मीटर की दूरी पर स्थित प्रीणी में है। कयास लगाए जा रहे थे कि पहले दिन फिल्मी दुनिया और राजनीति से जुड़ी हस्तियां पहुंच सकती हैं, लेकिन रेस्टोरेंट में ग्राहकों के अलावा कोई भी नहीं था। बताया जा रहा है कि देर शाम कंगना रेस्टोरेंट में आ सकती हैं।

रेस्टोरेंट में तमाम पकवानों के अलावा हिमाचली व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जिसमें शाकाहारी और मांसाहारी थाली आकर्षण का केंद्र रहेगी। शाकाहारी थाली 780 जबकि मांसाहारी थाली का दाम 850 रुपये रखा गया है। इसके अलावा नाश्ते में सिड्डू को मुख्य रूप से शामिल किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...