प्रियंका गांधी वाड्रा की 31 अक्टूबर से 10 नवंबर तक एक के बाद एक रैली-रोड शो

--Advertisement--

Image

शिमला, 26 अक्टूबर – – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की कमान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संभालेंगी। 31 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रियंका गांधी वाड्रा एक के बाद एक रोड शो और रैली करने जा रही हैं।

31 अक्टूबर को कुल्लू में रोड शो मंडी में रैली, 3 नवंबर को नगरोटा में रोड शो चंबा में रैली, 7 नवंबर को हमीरपुर में रोड शो ऊना में रैली और 10 नवंबर को शिमला में रोड शो के साथ नाहन में प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली प्रस्तावित है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट आवंटन के बाद पार्टी से बागी हुए नेताओं को भी मनाने के लिए पार्टी ने मशक्कत शुरू कर दी है।

इसके लिए केंद्रीय टीम का गठन किया गया है, जो बगावत करने वालो को मना कर वापस पार्टी में लाने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस नेता अनीश अहमद को बगावत खत्म करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला भी चुनाव तक हिमाचल में डटकर बागियों के मान-मनौव्वल के साथ सत्ता वापसी की कोशिश करेंगे।

हिमाचल कांग्रेस के प्रशासनिक महासचिव यशवंत छाजटा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में बागियों की नाराजगी दूर करने के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए जा रहे हैं।

ये ऑब्जर्वर बागियों से बातचीत कर पार्टी के सभी नेताओं को एक साथ लाने की कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला साधते हुए कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  हार को लेकर डरे हुए हैं। यही वजह है कि जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश में डट कर नेताओं के साथ संवाद कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...