प्रिंस कपिल का हुशन पहाड़ी गाना मचा रहा धूम

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर झंडूता के रहने वाले प्रिंस कपिल संगीत की दुनिया में नाम तो कमा ही चुके हैं लेकिन अब वह पहाड़ी पंजाबी हिट सॉन्ग देकर हिमाचल के बड़े कलाकारों मैं एक अलग पहचान बना चुके हैं। हालही में रिलीज हो चुके हुशन पहाड़ी जिसको एक महीने में चार लाख लोगों ने पसंद किया।

अब इसके बाद प्रिंस कपिल दूसरा पंजाबी सॉन्ग लेकर आ रहे हैंं। जिसको 25 अप्रैल को कपिल म्यूजिक स्टूडियो के youtube चैनल पर लॉन्च किया जा रहा है। जिसको हिमाचल की वादियां धर्मशाला, हमीरपुर सुंदरनगर, शिमला की अच्छी लोकेशन में सूट किया गया है।

इस गाने में एक बहुत अच्छी लव स्टोरी है जिसमें कांगड़ा की काजल ने बहुत अच्छी भूमिका निभाई है। म्यूजिक व वीडियो इन दोनों भाइयों प्रिंस कपिल व हिमांशु कपिल ने ही बनाया है। इस गाने की मिक्सिंग और मास्ट्रिंग व वीडियो एडिटिंग भी इन दोनों भाइयों ने ही खुद की है।

इस गाने को अमन ने लिखा है तथा डायरेक्शन व प्रोडक्शन सुभाष कपिल ने की है कोरियोग्राफी वंश शर्मा व गनिश ने कि है। इस बारे में प्रिंस कपिल ने बताया कि वह संगीत की दुनिया में हिमाचल का नाम पूरे देश विदेश में चमकाना चाहते है इसके लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...