प्रश्नोत्तरी में तल्याहड़ स्कूल प्रथम

--Advertisement--

प्रश्नोत्तरी में तल्याहड़ स्कूल प्रथम

मंडी 24 मई – अजय सूर्या

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) मंडी में बुधवार को वित्तीय शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तर की  प्रश्नोत्तरी आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में सदर ब्लॉक के 14 विद्यालओं ने भाग लिया ।

इसमें तल्याहड़ स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीँ कमान्ड स्कूल ने दूसरा व बग्गी तुंगल स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अग्रणी जिला प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक मंडी संजय कुमार ने बताया की भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देशों के अनुसार वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रथम दूसरे व् तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतियोगियों के लिए अब जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता का संचालन अग्रणी जिला अफसर पंजाब नेशनल बैंक मंडी लिक्षित गुप्ता, आरसेटी डायरेक्टर देवेंदर कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की प्रधानाचार्या जयश्री कपूर ने किया।

बैंक के तरफ से विजेता टीमों को पांच हज़ार रूपए, चार हज़ार रूपए व् तीन हज़ार रूपए पुरस्कार स्वरूप् उनके बचत खतों में दिए जाएंगे और मोमेंटो दिए गए। बाकि अन्य को सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र दिए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...