प्रधान सोहलधा रबजेश कुमारी ने अंत्योदेय परिवारों को वितरित की सोलर लाइट्स

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – व्यूरो रिपोर्ट

विकासखंड नगरोटा सुरियाँ के अंतर्गत आने वाली पंचायत सोहलधा की प्रधान रवजेश कुमारी ने अपनी पंचायत के अनुसूचित जाति बी पी एल परिवारों से सबंध रखने बाले 14 परिवारों को सोलरलाइट्स वितरित की।

प्रधान रवजेश ने बताया कि यह सोलर लाइटें हिम ऊर्जा विभाग के माध्यम से ली गई हैं और हिम ऊर्जा ने यह लाइटें बिल्कुल फ्री दी है। इसके लिए प्रधान ने ज्वाली विधायक व प्रदेश सरकार में कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चन्द्र कुमार का विशेष धन्यवाद किया है।

प्रधान ने कहा कि जनकल्याण के लिए भविष्य में भी चन्द्र कुमार के आश्रीवाद से सोहलधा में ओर भी विकास के कार्य करवाये जाएंगे।

वार्ड सदस्य दिनेश जसवाल ने ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए हमेशा मार्गदर्शन करने बाले दुराना के उप प्रधान साधु राम राणा का दिल से धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित

इस समय उनके साथ उपस्थित रहे पंचायत सचिव संजय भारद्वाज ,मेघराज जसवाल ,समाजसेवक जोगिंदर सिंह ,अशोक कुमार व वार्ड सदस्य इत्यादि मजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...