
जिला परिषद मनोज मनु ने सराहन में लाइब्रेरी खोलने के लिये एक लाख रु० देने की घोषणा की
चम्बा – भूषण गुरुंग
जिला चम्बा के विकास खण्ड मैहला की ग्राम पंचायत सराहन के प्रधान द्वारा गौकुल संस्था के संयुक्त तत्वाधान से बच्चों के लिये एक अनूठी पहल की है । बच्चों को ठण्ड से बचने के लिये पंचायत के करीबन 250 स्कूली बच्चों को गर्म कोट वितरित किये गये ।
यह कार्यक्रम पंचायत घर सराहन से ग्राम सभा हॉल में करवाया गया । इस मौके पर ग्राम पंचायत सराहन के सबसे बजुर्ग सिंघू राम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की । सर्वप्रथम मुख्यातिथि को शॉल टॉपी वैज से सम्मानित किया गया ।
उसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रान के करीबन 250 बच्चों को गर्म कॉट वितरित किये गये । कोट पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रान का लोगो भी लगा हुआ है । इसके आलावा प्रति कक्षा एक एक पिल्लर हीटर भी दिया गया ।
इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत सराहन पवन कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम गौकुल संस्था चम्बा के सहयोग से करवाया गया । इसके आलावा उन्होने यह भी घौषणा की कि अप्रैल के बाद नई कक्षाओं में बच्चों को प्रति विषय कॉपियां वो अपनी और संस्था की और से देंगे ।
इस मौके पर पहुंचे करियां वार्ड के जिला परिषद मनोज कुमार मनु ने सर्वप्रथम इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये पंचायत प्रधान व सभी वार्ड सदस्यों को बधाई दी । साथ में उन्होने अपनी तरफ से अगले वित्तीय वर्ष में सराहन पंचायत में लाइब्रेरी खोलने के लिये एक लाख रु० देने की भी घोषणा की ।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर जिला परिषद मनोज मनु प्रधान, पवन कुमार, वार्ड सदस्य देवेंद्र, शांति दत्त, पूर्व उप प्रधान जितेंद्र सोनू अजय सिंह, सुरेश, राकेश टेलर, आर्मी सेवानिवृत्त दुनि सिंह अशोक कुमार,राज कुमार के आलावा करीबन 250 बच्चे न बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे ।
