
पालमपुर- बर्फू
पंचरुखी ब्लाक के तहत आती पंचायत लदोह की प्रधान अनीता देवी ने पंचरुखी विकास खंड अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला प्रधान का कहना है उनकी पंचायत लदोह के वार्ड पांच में एक सड़क निर्माण के लिए एक लाख 25 हजार रुपये आए थे। जिसके तहत मुख्य सड़क मार्ग से लेकर पंकज राणा के घर की ओर सड़क पर रिपेयरिंग का काम होना था।
लेकिन पंचरुखी बीडीओ ने सड़क के निर्माण में अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए मुख्य सड़क के पीछे नौ घरों की सड़क की दशा को दरकिनार करते हुए सबसे आगे वाले घर को इंटरलाॅक टाइल डलवा दीं।
प्रधान लदोह अनीता देवी ने बताया लोग जब वार्ड सदस्य के पूछने लगे कि आपने कैसे काम करवा दिया तो उनको इस काम की जानकारी तक नहीं थी।
जबकि छानबीन करने पर पता चला की बीडीओ के आदेशानुसार काम को अमलीजामा पहनाया गया है। जिससे पंचायत प्रधान और लोगों मे रोष पनपने लगा है।
लदोह पंचायत प्रधान अनीता देवी ने बताया बिना जानकारी ओर पंचायत की एनओसी लिए काम कैसे बीडीओ ने करवाया दिया।
अगर बीडीओ ने ही काम पंचायत के करवाने है तो फिर सरकार ने पंचायतों में प्रधानों ओर पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव क्यों किया है फिर सारे काम बीडीओ ही करवाएंगे तो उनकी जवाबदेही जनता में क्या रहेगी।
बीडीओ के बोल
पंचरुखी के विकास खंड अधिकारी राजेश्वर भाटिया ने कहा प्रधान खुद काम करती नहीं हैं और उस काम के सेंक्सन लैटर में एग्जीक्यूटिव एजेंसी बीडीओ लिखा गया है तो काम करवाया गया और बीडीओ को किसी प्रधान की एनओसी की जरूरत नहीं होती है। सेंक्शन पत्र में जो लिखा होगा उसी हिसाब से काम होगा, फिर भी मौका देखूंगा।
