प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत- संजय रत्तन

--Advertisement--

Image

विधायक ने मुख्यमंत्री कन्यादान और बेटी है अनमोल योजना के 23 लाभार्थियों को वितरित की एफडीआर

देहरा, 10 मार्च – शिव गुलेरिया

विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्तन ने आज ज्वालामुखी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की श्रृंखला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। साथ में विशेष अतिथि के रूप में ऋतु रत्न भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान और बेटी है अनमोल योजना के तहत 23 लाभार्थियों को 8.50 लाख रुपए की एफडीआर वितरित की।

समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सामाजिक उत्थान के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है जिसके लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से समाज में व्यापक बुराईयों को खत्म करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे बाले परिवार में जन्मी दो बेटियों को को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत बेसहारा लड़कियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने इन योजनाओं का व्यापक प्रसार प्रचार करने के भी निर्देश दिए ताकि हर पात्र लोग इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी संजीव कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा रवि कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी ज्वालामुखी आदर्श शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...