प्रदेश सरकार तुरंत किसानों व बागवानों के नुकसान का आंकलन कर उन्हें फौरी तौर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए।

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस प्रवक्ता किरण धान्टा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह तुरंत किसानों व बागवानों के नुकसान का आंकलन कर उन्हें फौरी तौर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए।उन्होंने कहा है कि हॉल ही में भारी बर्फबारी ओलावृष्टि से किसानों व बागवानों की फसल तो पूरी तरह तबाह हुई ही है साथ मे सेब व अन्य फलों के पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गये है।अब बागवानों को अपने नए सिरे से पेड़ लगाने होंगे।इसके लिए सरकार उन्हें लंभी अबधि के कृषि ऋण उपलब्ध करवाए।
धान्टा ने सरकार से इस क्षतिपूर्ति के लिए जिन किसानों व बागवानों ने कृषि ऋण ले रखे है उन्हें इसकी ईएमआई जमा करवाने से छूट व उनका बयाज माफ करने का भी आग्रह सरकार से किया है। धान्टा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला के ऊपरी क्षेत्रों ठियोग व जुब्बल कोटखाई का दौरा कर प्रभावित किसानों व बागवानों को ढांढस बंधाया है जबकि सरकार की ओर से अभी कोई भी इन लोगों से नही मिला है और न ही कोई अधिकारी मौके पर गया है।
धान्टा ने कहा है कि कोरोना के इस बुरे दौर में पहले से ही लोगों की आर्थिकी विगड़ी पड़ी है ऊपर से इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों व बागवानों की रही सही कसर पूरी कर दी है।उन्होंने सरकार से कहा है कि इस विपदा के समय लोगों को राहत देते हुए उनकी हर प्रकार की सहायता की जानी चाहिए।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...