प्रदेश सरकार जबरन अधिकारियों पर दबाब डाल कर लोगो को अपनी रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए बुला रही – प्रदेश कांग्रेस महासचिव

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

स्थानीय शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के दौरे पर आए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के इस दौरे पर पठानिया ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहां कि प्रदेश सरकार के पास जनता के बीच जाने के लिए कुछ नही है, तो जबरन अधिकारियों पर दबाब डाल कर लोगो को अपनी रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए बुलाया जा रहा है।

पठानिया ने कहा कि बहुत दुर्भाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री दौरे को लेकर शाहपुर की जनता ने कोई रुचि नही दिखाई तो सरकार ने सरकारी अधिकारियों को निर्देश दे कर ओर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके लोगो को बुलाने का काम किया ।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने कहा कि लाभार्थियों को ज़बरदस्ती बुला कर उनका अपमान किया जा रहा है । पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने कार्यक्रमो में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके जनता की सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाह रही है लेकिन जनता का भाजपा किं प्रदेश सरकार से मोह भंग हो चुका है। इसलिए सरकार बौखलाहट में दिख रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...