प्रदेश सरकार का ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने का निर्णय ऐतिहासिक- चन्द्रशेखर

--Advertisement--

प्रदेश सरकार का ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने का निर्णय ऐतिहासिक- चन्द्रशेखर, कुम्हारड़ा, पैहड, बनेहरड़ी, चौकी तथा टौर जाजर पंचायतों में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित, विधायक ने बताई प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां

मंडी (धर्मपुर) 10 जनवरी – अजय सूर्या 

प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने तथा उनका लाभ सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू किया है।

इसी कड़ी में आज बुधवार को विधायक चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कुम्हारडा, पैहड़, ग्राम बनेहरडी, चौकी तथा टौर जाजर में लोगों को प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं को सुना।

विधायक ने उनकी अधिकांश समस्याओं का निदान मौके पर ही कर दिया और बाकि समस्याओं के निदान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे लगभग प्रदेश सरकार में कार्यरत 1,36,000 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 10,000 पद भरने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में प्रदेश सरकार ने बीते एक वर्ष में अनेक निर्णय लिए जिनसे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सम्पूर्ण प्रदेश में 8 जनवरी से 12 फरवरी तक चलेगा। मंडी में इसकी शुरुआत 8 जनवरी को धर्मपुर के टिहरा से की गई थी।

इसी कड़ी में विधायक ने लगातार तीसरे दिन लोगों को सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों बारे जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान लोगों को 25 जनवरी को धर्मपुर में होने वाले राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के लिए आमंत्रित भी किया।

इस दौरान उन्होंने नशे के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामवासियों एकजुट होने का आवाहन किया ताकि क्षेत्र का भविष्य सुरक्षित हो सके।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धर्मपुर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सहकारिता के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा।

ये रहे उपस्थित 

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रधान पैहड मीना कुमारी और उप प्रधान नानक चंद भारद्वाज, पंचायत प्रधान कुम्हारडा मीना कुमारी, प्रधान चौकी मुरारी लाल, प्रधान टौर जाजर रितु निराला उप प्रधान, वार्ड सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...