प्रदेश में फिर बढ़ेगी कंपकंपी, बारिश-बर्फबारी के आसार

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में मौसम अब दोबारा से करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 जनवरी को फिर से बारिश व बर्फबारी का अनुमान लगाया है। 16 और 17 जनवरी को प्रदेश के मध्यम एवं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं, जबिक निचले क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि इस दौरान भारी बारिश व बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सिर्फ हल्की बारिश व बर्फबारी होने के आसार है।

वहीं बीते दिनों हुई बारिश व बर्फबारी से बिगड़े हालात अभी तक ठीक नहीं हो पाए है। करीब पांच दिन बाद भी भी प्रदेश में जनजीवन पटरी पर नही लौट पाया है। बर्फबारी के बाद रास्तों व सड़कों पर फिसलन जमने से हादसों का दौर शुरू हो गया है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को हुए हादसों में चार लोगों की मौत हुई है। इनमें सिरमौर और मंडी जिला में दो व्यक्तियों की मौत सड़क हादसें हुई हैं, तो वहीं शिमला जिला में फिसलने के कारण दो लोगों की मौत हुई है। बर्फबारी के तीन दिन बाद भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है।

प्रदेश में अभी भी कई सड़कें बंद हैं, तो वहीं कई क्षेत्रों में बिजली भी बहाल नहीं हो पाई है। पिछले तीन दिनों से लोगों को अंधेरे में जीवन यापन कर करना पड़ रहा है। सड़कें बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संपर्क कटा हुआ है। इसके अलावा बीते दिनों हुई बारिश व बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। प्रदेश के छह स्थानों पर तापमान माइनस में आ गया है। सबसे कम तापमान लाहुल-स्पीति जिला के केलंग में है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...