
शाहपुर – नितिश पठानियां
महाविद्यालय शाहपुर के एनएसयूआई के आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शाहपुर महाविद्यालय के एनएसयूआई के छात्र छात्राओं ने स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया का तह दिल से धन्यवाद किया।
छात्र छात्राओं का कहना था कि जब से शाहपुर में महाविद्यालय के कक्षाएं चली है, तब से लेकर आज दिन तक पूर्व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय कांग्रेस के प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया ने छात्र छात्राओं के हितों के लिए आगे आ कर सहयोग दिया है।
जब जब महाविद्यालय शाहपुर के छात्र छात्राओं को कोई भी समस्या आई है, तब तब पठानिया ने आगे आ कर छात्राओ की समस्या को हल किया है और महाविद्यालय शाहपुर को साइंस ब्लॉक् का भवन बना कर खेलो का मैदान एवं अन्य विकास कार्य करवा कर छात्रों के भविष्य के लिए अच्छा कार्य करते आये है और भविष्य में भी यही उमीद रखते है कि छात्र छात्राओं के हितों की रक्षा के लिए सहयोग करते रहे।
पठानिया ने महाविद्यालय शाहपुर एनएसयूआई के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में एनएसयूआई संगठन ने छात्र छात्राओं की समस्याओं को उठाया और छात्र छात्राओं के हितों के लिए अबाज उठा कर उनके हितों की लड़ाई लड़ी, आगे भी एनएसयूआई संगठन छात्र छात्राओं के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी हर कदम पर एनएसयूआई के साथ खड़ी है। प्रदेश सरकार ने हमेशा छात्र छात्राओं के हितों की अनदेखी की है. जब जब एनएसयूआई के छात्र छात्राओं ने अबाज उठाई तब तब सरकार ने अपने फैसले बदल कर छात्र छात्राओं के हित मे काम किया है।
आज युवा बर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। आज युवा डिग्री हासिल करने के बाद प्रदेश सरकार की जनविरोध नीतियों के कारण सड़को पर भटकने के लिए मजबूर है। प्रदेश सरकार चोर दारबाजे से अपने चेहतों को मेरिट दरकिनार करके नोकरियों को बांट रही है। जिससे पढ़ा लिखा युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।
पठानिया ने कहा कि युवाओ के साथ केंद्र की मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना को लागू करके बहुत बड़ा प्रहार किया है. जिससे युवा सड़को पर उतर कर विरोध में उतर आया है लेकिन सरकार अपनी तानाशाही रवैये से युवाओ पर अत्याचार करके युवाओ की अबाज को दबाने की कोशिश कर रही है।
आज देश प्रदेश में हर बर्ग इस भाजपा सरकार से तंग आ चुका है और जब भी प्रदेश में अपने हक की आबाज को उठाने का प्रयास किया है, तब तब प्रदेश सरकार की तानाशाही ने प्रदेश की जनता पर झूठे मुकदमे दायर किये। लेकिन अब जनता अपने ऊपर ओर जुल्म सहन नही करेगी.
आने बाले विधानसभा के चुनावों में भाजपा को सत्ता से उखाड़ कर बाहर का रास्ता दिखाएगी। ओर जनहित कांग्रेस पार्टी की सरकार को प्रदेश में सत्ता की चाबी देगी. जिससे प्रदेश की जनता अपने आप राहत महसूस करेंगी।
इस मौके पर शोभित राणा,प्रणव कटोच,विवश चौधरी,अर्ससाथ, अनिप ठाकुर,आकाश पठानिया,रोमिल संक्रिया,
अश्वनी,प्रतुल कपूर,विशाल सिंह,मोहित शर्मा आदि एनएसयूआई के छात्र छात्राये मौजूद थी।
