
कोटला – स्वयंम
प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा ने भाली में लोगों के साथ मिलकर रविवार को मतदान केंद्र भाली – 38 ज्वाली जिला नूरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
ग्राम पंचायत भाली के लोगों ने सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 87वें एपिसोड का प्रसारण आज हुआ।
जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की खूबसूरती यह भी है । जिसमें उन्होंने कहा है कि मुझे देशवासियों के संदेश बहुत सी भाषाओं, बहुत सी बोलियों में मिलते हैं ।
भारत की संस्कृति, हमारी भाषाएं, हमारी बोलियां, हमारे रहन सहन, हमारा खानपान का विस्तार यह सारी विविधताएं हमारी बहुत बड़ी ताकत है।
इस मौके पर आत्माराम, राज कुमार वर्मा, शिबू ठाकुर, राकेश शर्मा, सहित काफी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना।
