प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूली बच्चों के लिए एस.सी.ई.आर.टी. बना रही नया पाठ्यक्रम

--Advertisement--

जिला चंबा के पांच शिक्षकों युद्धवीर टंडन, पवन कुमार, आशीष बहल, किरण कुमार व शाम अजनबी की रहेगी अहम भूमिका।

चम्बा – भूषण गुरुंग

गौरतलब है कि वर्ष 2018 से हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए प्री प्राइमरी कक्षाओं की शुरुआत की गई। इस पहल से सरकारी स्कूलों में नामांकन को लेकर काफी बढ़ोतरी हुई। वर्तमान समय में प्रदेश शिक्षा विभाग प्री प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों के लिए बहुत से गुणवत्तापूर्ण प्रयास कर रही है।

प्रयासों की इसी श्रृंखला में एक नई कड़ी को जोड़ते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन में बीते दिनों प्री प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों के लिए पाठ्यक्रम निर्माण संबंधी कार्यशाला का आयोजन हुआ।

कार्यशाला की शुरुआत संस्थान के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार के वक्तव्य से हुई जिन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नई शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों के अनुरूप पाठ्यक्रम निर्माण की बात कही।

इस कार्यशाला की समन्वयक रंजना शर्मा द्वारा कार्यशाला की रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया व राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2022 के अनुसार पाठ्यक्रम निर्माण पर बल देते हुए इस बाबत प्रतिभागियों को जानकारी दी।

कार्यशाला का संचालन डॉ० जगदेव शर्मा ने आगे बढ़ाया एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली द्वारा पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के लिए तैयार किए गए जादुई पिटारा पर जानकारी दी। कार्यशाला के संचालन में एससीईआरटी फैकल्टी के रूप में रितु पुरी, सीमा व सारिका तलवार ने भूमिका निभाई।

कार्यशाला का आयोजन प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के आदेश अनुसार किया गया। इस कार्य हेतु एससीईआरटी सोलन द्वारा प्रदेश भर से 25 के करीब शिक्षकों व प्रथम संस्था के कुछ सदस्यों का चयन किया गया।

चयनित इन शिक्षकों में जिला चंबा के पांच शिक्षकों ने भी अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया। जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक युद्धवीर टंडन सहित जिला चंबा के उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षक आशीष बहल,पवन कुमार, शाम अजनबी व किरण कुमार भी शामिल रहे।

जिला चंबा के इन पांचो शिक्षकों का चयन उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहे बेहतरीन प्रयासों को मध्य नजर रखते हुए किया गया। गौरतलब है कि जिला चंबा के यह पांचों शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नित नए नवाचारों हेतु प्रयासरत रहते हैं।

ये रहे उपस्थित

इनके साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से सर्वश्रेष्ठ शिक्षक इस कार्यशाला में बतौर प्रतिभागी उपस्थित रहे। जिसमें शिमला जिला से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक वीरेंद्र कुमार, राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका निशा शर्मा व कुमारी अनुराधा सहित सोलन जिला से प्रदीप व शशि पाल एवं देव राज शर्मा, प्रोमिला, ओम प्रकाश शर्मा, डा. संजय, शिव कुमार, आदि उत्कृष्ट शिक्षक उपस्थित रहे। प्रथम संस्था से जोगिंद्र शर्मा, केवल कृष्ण, कुलदीप व लवनीश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...

विभिन्न पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

उप कार्यालय रोजगार रामपुर में 17 पदों के लिए...