प्रदेश के छह जिलों में भारी बर्फबारी, 677 सड़कें 961 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी भाग बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए हैं। शिमला, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिले समेत हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। इन इलाकों में दो दिन से बर्फबारी जारी है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी भारी बर्फबारी हुई है। यातायात बुरी तरह प्रभावित है।
राज्य आपदा संचालन केंद्र की ओर से जारी शुक्रवार सुबह की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अभी तीन एनएच दारचा से सरचू, ग्रांफू से लोसर और शिमला-रामपुर समेत 677 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। इसके अलावा 961 बिजली ट्रांसफार्मर और 98 पेयजल योजनाएं ठप पड़ गई हैं।

प्रदेश में हवाई उड़ानें भी बंद हैं। बारिश व बर्फबारी से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। लाहौल में हिमस्खलन का क्रम भी जारी है। लाहौल के तांदी के पास तांदी के पास हिमस्खलन हुआ है। वहीं मनाली, रोहतांग दर्रा, सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग, जलोड़ी दर्रा, सिस्सू समेत ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह से लकदक हो गए हैं।

राजधानी शिमला में जारी भारी बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। राजधानी का ऊपरी शिमला से संपर्क पूरी तरह कट गया है। शहर में भी यातायात सुबह से ठप है। वहीं, शहर के रेडियो स्टेशन के पास एक पेड़ गिर गया है।

बर्फबारी से शहर में पेड़ गिरने का खतरा बढ़ गया है। कुल्लू और लाहौल जिले में भी भारी हिमपात हुआ है। लाहौल और पांगी-किलाड़ का कुल्लू-मनाली से संपर्क कट गया है।

सोलन जिले के कसौली, चायल, कंडाघाट और सोलन शहर में भी बर्फबारी हुई है। चायल में बर्फबारी से दर्जन बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। डगशाई में छह इंच बर्फ का अनुमान लगाया जा रहा है। कांगड़ा में भी नड्डी, मुल्थान, बीड़ बिलिंग सहित धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है।

सिरमौर में बर्फबारी-बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। गिरिपार इलाका जिला मुख्यालय नाहन व शेष हिमाचल से कट गया है। लाहौल और कुल्लू में दो हाईवे के साथ 200 से अधिक सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 140 से ज्यादा ट्रांसफार्मर बंद हैं। सिरमौर के ऊपरी इलाकों में भारी हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...