प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मंडी संसदीय क्षेत्र की सड़कों के लिए मांगे 600 करोड़

--Advertisement--

मंडी, 19 जुलाई – अजय सूर्या 

बुधवार को सांसद व हिमाचल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की।

इस दौरान सांसद प्रतिभा सिंह ने केन्द्रीय मंत्री से मंडी संसदीय क्षेत्र की 54 ग्रामीण सड़कों को अपग्रेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का आग्रह किया।

उन्होंने मंत्री को मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत जिला मंडी, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, शिमला और चंबा क्षेत्र की 54 प्रस्तावित सड़कों की सूची सौंपी।

इनकी अनुमानित लागत 599.55 करोड़ रुपये है। सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-3 के अंतर्गत साल 2023-24 के लिए इनकी मंजूरी का आग्रह किया।

सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इन सड़कों को अपग्रेड करने ग्रामीण इलाकों में जनता को विकसित और सुविधाजनक सड़क नेटवर्क उपलब्ध होगा जिससे लोगों को में यातायात सुगमता होगी।

प्रतिभा सिंह ने सड़कों के प्रस्ताव के शीघ्र अनुमोदन की मांग करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण इलाकों के विकास में तेजी आएगी और लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ सुगमता से मिलना सुनिश्चित होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...