प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष बनाने पर शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस ने मनाया जश्न

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज सुबह रैत कांग्रेस कार्यालय में शाहपुर के युवा कांग्रेस नेता एव प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया सहित शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडी क्षेत्र लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष बनने पर पटाखे फोड़ पर मनाई खुशी और स्थानीय युवा कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिला कर मुँह मीठा करवाया।

पठानिया ने सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस के आलाकमान नेताओ का आभार ब्यक्त करते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल एव राजीव शुक्ला प्रदेश प्रभारी का तहदिल से धन्यवाद किया।

पठानिया ने कहा की 2022 के चुनावों में कांग्रेस एकजुट हो कर चुनाव लड़ेगी ओर 60 प्लस सीटे हासिल करके प्रदेश में जनता की कांग्रेस सरकार बनेगी ओर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के अधूरे सपनो को पूरा करेगी।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, कोषाध्यक्ष रणदीप राणा, प्रदीप बलोरिया, ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, मदन राणा, रणजीत जम्वाल, मदन ठाकुर प्रधान, रमेश ठाकुर, कर्ण परमार पिंटू पूर्व प्रधान, अजय बबली , केवल राणा पूर्व पंचायत समिति, नीना ठाकुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, रीना पठानिया, इच्छया देवी, कुसम कुमारी, नम्रता चम्बयाल, नमिता मेहरा, सरोशी परमार, शिवानी शर्मा, सुभाष चंद एस०सी०प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, सुरिन्दर बलोरिया, एव अन्य सम्माननीय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...