प्रतिभा, चम्पा और सुखू की जुगलबंदी ही भाजपा को आगामी लोकसभा चुनावों में हार का सबक सिखाएगी :- एन. के. पंडित

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव और तेज तर्रार कांग्रेसी नेता एन. के. पंडित ने मण्डी से जारी मीडिया को दिए अपने व्यान में कहा कि मण्डी की लोकप्रिय सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह, मण्डी कांग्रेस कि पूर्व में रही प्रत्याशी और तेज तर्रार नेत्री चम्पा ठाकुर, और लोकप्रिय जन नायक मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुखू की जुगलबंदी ही भाजपा सरकार को आगामी लोकसभा चुनावों में हार का सबक सिखाएगी तथा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी भाजपा को चारों खाने चित करके चारों लोकसभा सीटें जीतेगी और भारतीय जनता पार्टी जीरो पर आउट होगी !

उन्होंने हिमाचल कि सुक्खू सरकार कि जमकर तारीफ करते हुए हिमाचल सरकार के कार्यों कि भूरी भूरी प्रसंशा करके हिमाचल सरकार के कामों को क्लीन चिट देकर हिमाचल कांग्रेस सरकार की खूब तारीफ की है !

एन. के. पंडित ने एक बार सुखू सरकार से जोरदार अपील करते हुए कहा कि शेष बची महिलाओं के खाते में 1500 रूपये डालने कि प्रक्रिय में तेजी लायी जाये क्योंकि हिमाचल कि महिलाएं महँगाई कि इस मार से परेशान होकर रोज अपने खाते में 1500/ रूपये आने का बेसब्री से इन्तजार कर रही है।

इस के अलावा पंडित ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने कि वकालत करते हुए सरकार से अपील कि है कि इस गारंटी योजना को भी शीघ्र ही लागू करें जिस से लाखों लोगों को इसका लाभ मिल सके !

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव एन. के. पंडित ने भाजपा को सलाह दी है की वो अनाप सनाप बयान वाजी ना करें क्योंकि हिमाचल की जनता ने आपको आईना दिखाते हुए सत्ता से बाहर किया है अब आप चौकीदार की भूमिका में हो !

उन्होंने कहा की भाजपा की गलत नीतियों के कारण ही आज देश और प्रदेश की जनता परेशान है। उन्होंने भाजपा के नेताओं पर आरोप जड़ते हुए कहा की वो प्रदेश के मुखिया और माननीय लोकप्रिय जन नायक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू जी जनहित में अच्छे फैसले ले रहे है और हिमाचल को कर्ज मुक्त करने का भरपूर प्रयास कर रहे है !

एन. के. पंडित ने मण्डी के जोनल हॉस्पिटल में दूरबीन द्वारा ओप्रशन करने के फैसले का जोनल हॉस्पिटल मण्डी और हिमाचल की कांग्रेस सरकार का आभार प्रकट किया है।

बकौल पंडित ने कहा की उन्होंने जनता की परेशानी को देखते हुए समय समय पर जोनल हॉस्पिटल मण्डी की नाकामियों को प्रमुखता से मीडिया के समक्ष उठाया है और पंडित ने मीडिया कर्मियों का सहयोग देने पर आभार प्रकट किया है !

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव एन. के. पंडित ने सुखू सरकार की तारीफों के पूल बाँधते हुए कहा कि नायक फिल्म के हीरो से कम नहीं है।

सुखू की लोकप्रियता भाजपा नेताओं को उलटे सीधे व्यान देने से पहले ये भी याद रखना चाहिए और भाजपा को कांग्रेस पार्टी के प्रति अनाप सनाप व्यान बाजी से परहेज करना चाहिए।

उन्होंने कहा की अब देश और प्रदेशों में भी प्रधानमंत्री मोदी का जादू ख़त्म है क्योंकि अब राहुल – प्रियंका गाँधी युग लोगों के दिमाग में छा चूका है पंडित ने मुस्कराते हुए कहा की प्रियंका दीदी आएगी नई क्रांति लाएगी !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...