शिमला – नितिश पठानियां
पौंग बांध विस्थापितों की कमेटी में राजस्व मंत्री सहित छह विधायकों को शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार ने पौंग बांध विस्थापितों की पुन: कमेटी गठित कर दी है।
राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने पौंग बांध विस्थापितों की कमेटी के गठन के आदेश जारी किए हैं। पौंग बांध विस्थापितों की कमेटी में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को कमेटी का चेयमैन बनाया गया है।
वहीं, धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा, ज्वालामुखी से संजय रतन, फतेहफुर से भवानी सिंह पठानिया, ज्वाली से चंद्र कुमार, देहरा से होशियार सिंह, जसवां प्रागपुर से बिक्रम ठाकुर को सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, राजस्व विभाग के प्रधान सचिव, लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव, जलशक्ति विभाग के प्रधान सचिव, ऊर्जा विभाग के सचिव और वन विभाग के सचिव और बीबीएमबी चंडीगढ़ के चेयरमैन, डिवीजनल कमिश्नर कांगड़ा, डीसी कांगड़ा और राजा का तालाब, चीफ इंजीनियर ब्यास प्रोजेक्ट तलवाड़ा पंजाब को सदस्य नियुक्त किया गया है। राजस्व विभाग के अंडर सैक्टरी को मेंबर सेक्रेटरी बनाया गया है।
इसके अलावा नॉन ऑफिशियल सदस्यों में सतपाल, अमन राणा, प्रमोद सिंह, अश्वनी कुमार, अजमीर सिंह, सुशील कुमार, जगदीप, विरेंद्र सिंह, रूप लाल, विवेक जसवाल, केवल सिंह, मलकियत सिंह, निर्मल सिंह, सेवा सिंह, अजय सिंह, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सुर्दशन कुमार, प्यारे लाल, उत्तम चंद, कश्मीर सिंह, जगरूप सिंह, राजीव शर्मा, सुमन शर्मा, सुधीर शर्मा, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण राणा, नरेश कुमार, राजनेश कुमार, जन्म सिंह को शामिल किया गया है।

