पौंग झील क्षेत्र में पहुंचे सैकड़ाें गुज्‍जर स्थानीय लोगों से मारपीट कर कायम कर रहे दहशत का माहौल

--Advertisement--

Image

लंज, निजी संववददाता

पौंग बांध नगरोटा सूरियां बीट के तहत पंचायत सुगनाडा, जरोट, वरियाल व घाड़ जरोट के किनारे पंजाब व जम्मू कश्मीर से आ रहे रोजाना सैकड़ों गुज्जरों ने हजारों मवेशियों संग डेरा जमाना शुरू कर दिया है। अब हालत यह हो गई कि गुज्जर स्थानीय लोगों से मारपीट कर दहशत का माहौल कायम कर रहे हैं।

हैरानी की बात है कि एक तरफ हिमाचल के बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन ने सील किए हैं और हर चौराहे पर पुलिस के नाके लगे होने के बाबजूद इतनी बड़ी संख्या में गुज्जरों व उनके मवेशियों का यहां तक पहुंचना सरकार व पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाता है। पौंग डैम एरिया किसी भी गतिविधि के लिए प्रतिबंधित घोषित किया गया है। ऐसे में स्थानीय जनता को हैरानी हो रही है कि पुलिस व प्रशासन की सख्ती व निगरानी कैसे हो रही है।

स्थानीय लोगों को सता रहा अपने मवेशी चोरी होने का डर                                                       गुज्जरों के यहां आने से स्थानीय लोगों व पौंग किनारे बसे लोगों को उनके मवेशियों के चोरी होने का डर सताने लगा है, क्योंकि पहले भी इन्हीं दिनों में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गुज्जरों ने उनके मवेशियों को चुराया था। जिसके तहत पुलिस में कार्रवाई भी की गई थी।

सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग                                                                                       पंचायत जरोट के पूर्व उपप्रधान चैन सिंह ठाकुर, नरेश, प्रदीप कुमार, संदीप सिंह, रमन चौधरी, अक्षय, रमेश, कुलदीप, प्रभात सिंह, गोगी, संजू, रण सिंह, काला, कमल, जगजीवन, अरुण आदि ने सरकार व प्रशासन से सवाल उठाए हैं कि हिमाचल की सीमाओं पर इतनी सख्ती व कोरोना महामारी के चलते बाहरी राज्य से सैकड़ों की संख्या में उक्त गुज्जर व मवेशियों का यहां पहुंचना अचंभा ही है। उन्हें अब अपने मवेशियों की चिंता सताने लगी है। लोगों ने सरकार व प्रशासन से गुज्जरों के डैम एरिया में गैरकानूनी ढंग से पहुंचने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अन्य राज्यों के गुज्जरों को डैम एरिया से बाहर किया जा रहा                                                         वन्य प्राणी विंग के डीएफओ राहुल रहाने का कहना है उनकी टीमें लगातार डैम एरिया में गश्त लगा रही हैं तथा गुज्जरों को डैम एरिया से बाहर किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...