पैसों के लिए साथी की पीठ पर घोंप दिया छुरा, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो रिपोर्ट

सदर थाना हमीरपुर के तहत एक मजदूर ने चंद पैसों के लिए अपने साथी की पीठ में छुरा घोंप दिया। घायल मजदूर का मेडिकल कालेज हमीरपुर में उपचार करवाया गया है। यह मजदूर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है। वहीं, आरोपी मजदूर भी इसके साथ ही काम करता था और गोरखपुर का ही निवासी है।

मामले में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों टाइल का काम एक साथ करते हैं। इन दोनों में चंद पैसों को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद तैश में आकर मजदूर ने अपने साथी की पीठ में छुरा घोंप दिया। दोनों हमीरपुर शहर में ही टाइलें लगाने का कार्य कर रहे थे।

सदर थाना हमीरपुर के एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी इस मामले में डाक्टर की राय का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...