पेड़ पर दिखे दो बड़े तेंदुए, लोगों में दहशत का माहौल

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

रेलवे स्टेशन के पास पेड़ पर दो बड़े तेंदुए देखे जाने का मामला सामने आया है। घटना सोलन जिले के परवाणू की है। परवाणू के समीप गुम्मा रेलवे स्टेशन के पास पेड़ पर दो बड़े तेंदुए देखे गए।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा सुबह करीब छह बजे परिवार के साथ सैर के लिए निकले थे। तभी उनकी नजर ऊपर पहाड़ी पर पेड़ पर बैठे दो तेंदुओं पर पड़ी। दोनों तेंदुए काफी बड़े हैं। काफी देर पेड़ की शाखाओं पर इधर-उधर हलचल करते रहे।

वहीं संजीव शर्मा ने इस पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। उन्होंने वन विभाग को भी सूचना दी। लेकिन वन कर्मियों के पहुंचने से पहले दोनों तेंदुए भाग गए।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक के आसपास घूमने से बचें। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि दोनों नर और मादा तेंदुआ भी हो सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...