पूर्व CM के छलके आंसू, पार्टी की हार का गम या छठी बार जीत की ख़ुशी

--Advertisement--

Image

मंडी, 03 जनवरी – अजय सूर्या

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को विधानसभा चुनावों के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र सिराज का दौरा किया। इस दौरान थुनाग में आयोजित एक जनसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सिराजवासियों को संबंधित करते हुए भावुक हो गए। अपने संबोधन के दौरान जयराम ठाकुर की आंखों से आंसू छलक पड़े।

उन्होंने सिराज विधानसभा क्षेत्र से 6वीं बार लगातार बतौर विधायक विधानसभा भेजने पर आभार प्रकट किया। वहीं सिराज विधानसभा के विधायक जयराम ठाकुर की आंखों से आंसू निकलते ही जनसभा में माहौल भावुकतापूर्ण हो गया।

जनसभा में मौजूद महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की आंखें भी नम हो गई। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 6वीं बार लगातार सिराज विधानसभा क्षेत्र से बतौर विधायक चुने गए है।

जयराम ठाकुर ने सिराज विधानसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए प्रदेश में अब तक के सबसे बड़े अंतर 3,81,83 से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंडी से पहली बार मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सिराज विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का कोई भी भविष्य न होने के बारे कहा जाता था। क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जमानत जब्त तक होने की बातें की जाती थी। लेकिन क्षेत्र के मतदाताओं ने 6 बार लगातार उनकी जीत को प्रशस्त करने के साथ ऐतिहासिक मतों से चुनकर इस बार इतिहास रच दिया है। जिसका कर्ज वे कभी नहीं चुका सकते।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...