
देहरा – शिव गुलेरिया
देहरा विधानसभा के लुदरेट पंचायत के निवासी हवलदार अजीत सिंह रिटायर्ड 8 जून को अपने किसी निजी काम के लिए हमीरपुर गए हुए थे। वहां अचानक उनकी तबीयत खराब होने की वजह से हमीरपुर सिविल अस्पताल में ले जाया गया।वहां पर उन को मृत घोषित कर दिया गया।
परिवार तथा गांव वालों का कहना है कि 56 वर्षीय अजीत एक बड़े ही मृदुभाषी, मेहनती और मिलनसार व्यक्तित्व के मालिक थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा 5 बच्चे हैं । 8 जून रात को उनका पार्थिव शरीर हमीरपुर से एंबुलेंस द्वारा उनके पैतृक गांव लाया गया ।
9 जून को दोपहर लुदरेट गांव के श्मशान घाट में वहां के स्थानीय निवासी कर्नल मनीष की अगुवाई में योल से एक जेसीओ और 3 जवानों के दस्ते ने रीथ चढ़ाकर सैन्य सम्मान के अंतिम बधाई दी। उनके पार्थिव देह को उनके बेटे सुनील कुमार ने मुखाग्नि दी। हवलदार अजीत कुमार सेना की 103 टीए सिखलाई में 18 साल सेवाएं देने के बाद 2004 में सेवानिवृत्त हो गए थे ।
उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हंसराज सलारिया, हेमराज , जगदेव, हवलदार बंटू तथा कैप्टन विनोद आदि स्थानीय निवासियों के अलावा आसपास के पहचान वाले तथा रिश्तेदारों की सैकड़ों लोगों की भीड़ ने नम आंखों के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
