पुहाड़ा की फेटी कुहल का पानी लगने बाले किसानों के खिले चेहरे।
शाहपुर – नितिश पठानियां
पिछले तीन दिन पहले माननीय बिधायक केवल सिंह पठानिया ने लोकनिर्माण बिभाग के एसडीओ वीपुल पुंज एव नेशनल हाई वे एसडीओ माया दास एव प्रधान प्रकाश चंद के साथ सुबह 6 बजे बन्द पड़ी फेटी कुहल का दौरा करके निरीक्षण किया जिसमें लोकनिर्माण बिभाग ओर नेशनल हाई वे के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि किसानों की सिचाई में ब्लॉक पड़ी फेटी कुहल के कारण किसानों की सिंचाई में बाधा पड़ रही थी।
जिसके कारण लोकनिर्माण बिभाग एव नेशनल हाई वे के अधिकारियों एवं स्थानीय किसानों ने भी खुद कड़ी मेहनत करके बन्द पड़ी कुहल को खोंल कर पानी को सुचारू रूप से चलाया गया ।

जिस पर बागड़ू, पुहाड़ा, प्रेई, झरेड़, नेरटी, रैत के किसानों ने कहा कि स्थानीय बिधायक केवल सिंह पठानिया ने किसानों का दुःख दर्द समझ कर सुबह सुबह 6 बजे हमारे बीच पहुँचने पर ओर किसानों की समस्या को हल करने के लिए तहदिल से धन्यवाद किया।
उनका कहना था कि आजादी के बाद विधानसभा क्षेत्र को ऐसा बिधायक मिला है जिसको सभी बर्गो के दुख दर्द का अहसास है और उनकी समस्या को हल करने के लिए आगे आते है।उनका कहना था कि अगर ऐसा बिधायक बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर को 15 साल पहले मिला होता तो शाहपुर हल्के की तसवीर ही कुछ और होती।

बिधायक केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र की राजोल,अम्वाड़ी,अंसुई,रेहलु, आदि अन्य कुहलो मे जा कर किसानों की समस्या को सुना और सिचाई करने बाली कुहलो को सही ढंग से बनाने के निर्देश दिए जिससे किसानों को फसल बीजने में कोई समस्या न हो।
पठानिया ने कहा कि मैं खुद किसान हु ओर खेतीबाड़ी से मेरा शुरू से ही संबंध रहा है।मुझसे ज्यादा किसानों की समस्या को कोई नही जानता ।आज विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुझ पर विसवास करके रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दी है।तो मेरा प्रथम कर्तव्य शाहपुर हल्के की जनता की सेवा करना है उनके बीच जा कर उनकी उनके दुःख सुख में तत्पर रहूंगा।

