पुलिस, होमगार्ड कर्मी ने हेलमेट से किया वार, दो दिन बाद व्यक्ति की मौत, हत्या का आरोप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क                                                                                                     

रिकांगपिओ में आठ अगस्त की देर शाम मारपीट के मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। रिकांगपिओ थाना में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार जलशक्ति विभाग कल्पा में कार्यरत नेपाल के संगवीर ने थाने में दर्ज करवाई एफआईआर में बयान दिया है कि कल्पा पुलिस चौकी में तैनात पुलिस और होमगार्ड के जवान ने आठ अगस्त को तेंलगी निवासी किशोर कुमार पर हेलमेट से कई बार हमला किया, जिससे चोटें लगने पर मौत होने की शंका जताई है।

व्यक्ति की मौत मारपीट के दो दिन बाद 10 अगस्त को घर में हुई। वहीं, परिजनों ने पुलिस और होमगार्ड कर्मी की मारपीट से हत्या होने का आरोप लगाया है।

संगवीर ने बताया कि आठ अगस्त को शाम सात बजे मृतक किशोर कुमार के साथ वह अपने क्वार्टर के आंगन में बैठा था और थोड़ी शराब पी ली थी। इस दौरान दो पुलिस वाले और एक होमगार्ड वहां आए और किशोर कुमार को धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

इस दौरान उन्होंने हेलमेट से उसके सिर पर वार किया था। उसके बाद घायल किशोर को रिकांगपिओ अस्पताल ले गए। अस्पताल में उपचार करने के बाद किशोर अपने घर पहुंचा और दो दिन के बाद उसकी मौत हो गई।

एस एसपी किन्नौर अभिषेक के बोल

पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता ने पुलिस और होमगार्ड के जवान पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले को लेकर गहनता से जांच में जुटी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश में आज रात से फिर बिगड़ेगा मौसम, 27 को भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद रविवार को...

हिमाचल में 397 कैदियों की कम होगी सजा, आज गणतंत्र दिवस पर अच्छे आचरण वाले बंधियों को सरकार देगी राहत

हिमखबर डेस्क  गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार...

माँ बज्रेश्वरी नागरकोट धाम, कांगड़ा में प्रकटोत्सव के अवसर पर जनेऊ का आयोजन

माँ बज्रेश्वरी नागरकोट धाम, कांगड़ा में प्रकटोत्सव के अवसर...

रैत क्षेत्र में बड़ी सुविधा, Swastik Diagnostics, रैत में शुरू हुई Advanced 12-Channel ECG जाँच

रैत क्षेत्र में बड़ी सुविधा, Swastik Diagnostics, रैत में...