पुलिस ने युवक से 1.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

पुलिस ने चम्बा-खजियार मार्ग पर भटालवां मोड़ के निकट एक युवक से 1.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस थाना सदर चम्बा की टीम ने चम्बा-खजियार मार्ग पर भटालवां मोड़ के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक बाइक जोत की तरफ से आई। पुलिस टीम ने बाइक को चैकिंग के लिए रुकवाया।

आरोपी ने बाइक को तो रोक लिया, लेकिन पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद वह बाइक से उतर गया और जेब से एक रूमाल निकाला अ उसे सड़क के पीछे की ओर फैंक दिया तथा भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।

पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम जमीर खान उर्फ ईशू पुत्र शकील मुहम्मद निवासी मुहल्ला हरदासपुरा जिला चम्बा बताया। उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.25 ग्राम हीरोईन/चिट्टा बरामद किया है। उसके खिलाफ थाना सदर चम्बा में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। इसकी पुष्टि एस.पी. अरूल कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...