पुलिस ने गुप्त सूचना पर दी दबिश, किराए के कमरे से 57 पेटियां शराब बरामद

--Advertisement--

पुलिस ने गुप्त सूचना पर दी दबिश, किराए के कमरे से 57 पेटियां शराब बरामद

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पुलिस थाना शिलाई की टीम ने किराए के कमरे से देसी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कुंदन सिंह निवासी गांव सौलह, कांडो दुगाना तहसील कमरऊ गांव कफोटा (मुईनल रोड) पर स्थित किराए के कमरे में शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने शराब की 57 पेटियां (684 बोतलें) बरामद कीं।

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा के बोल

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी कुंदन सिंह के खिलाफ पुलिस थाना शिलाई में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...