पुलिस ने गुप्त सूचना पर किराये के मकान में मारा छापा, चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस ने गुप्त सूचना पर किराये के मकान में मारा छापा, चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस ने शहर के वार्ड नंबर-4 के एक घर में छापा मारकर 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने इस मकान में किराये पर रहने वाले युवक और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के वार्ड नंबर-4 स्थित विकास नगर में आमना गुलेरिया के मकान में छापामारी की। जब पुलिस मकान के मुख्यद्वार पर पहुंची तो आवाज लगाने पर एक युवक बाहर आया, जिसने अपना नाम सुमित निवासी इंदिरा नगर नंगल बताया।

घर पर मौजूद अन्य सदस्यों के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह और उसका दोस्त यश निवासी नंगल इस समय मकान में मौजूद हैं। पुलिस ने जब मकान की तलाशी ली तो कमरे में लगे बैड बॉक्स की एक तरफ इलैक्ट्रानिक तराजू के ऊपर रखा एक पारदर्शी पॉलीथीन लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें 12 ग्राम चिट्टा पाया गया।

एएसपी संजीव भाटिया के बोल 

एएसपी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सुमित और यश के खिलाफ मामला दर्ज किया है और दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बजट से पहले BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स को लेकर जताया विरोध

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज...

रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय

हिमखबर डेस्क राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से...

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...