
गोहर, नरेश कुमार
पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मौवीसेरी की एक युवती ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार युवती बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी, जो डिग्री कॉलेज बासा में अध्ययनरत थी।
20 वर्षीय छात्रा ने शनिवार सुबह उस वक्त यह खौफनाक कदम उठाया जब उसकी माता और भाई जंगल से लकड़ी लाने गए हुए थे। युवती का पिता चालक है जोकि लेह में बर्फबारी से रोड ब्लॉक होने के कारण कई दिनों से घर नहीं पहुंचा है।
जब कमरे के अंदर फंदे पर लटके लड़की के शव को देखा तो परिवार के सदस्यों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
