पुलिस की छापामारी, शराब की 500 अवैध पेटी बरामद, एक काबू

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कंप्लेन 

जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद मंडी एसआइटी टीम सहित हमीरपुर पुलिस टीम ने शराब माफिया के बड़े ठिकानों पर छापेमारी की है।

मंडी एसआइटी की टीम, पुलिस अधीक्षक डा. आकृति शर्मा व डीएसपी रोहिन डोगरा की अगुवाई में पुलिस टीम ने हमीरपुर के एनआइटी के नजदीक गरने दा गलू के पास जहरीली शराब की भारी खेप सहित शराब को बेचने वाले माफिया को शिकंजे में लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गोरू नामक व्यक्ति जो कि गरने दा गलू का रहने वाला है, से 400 से 500 पेटी शराब पुलिस ने बरामद कर ली है।

यहीं नहीं, हमीरपुर जिला के बोहणी में भी टीम ने 48 बोतल शराब बरामद की है। अन्य हिस्सों में भी शुक्रवार देर रात तक शराब के कई ठेकों व शराब माफिया के ठिकानों पुलिस टीम ने दबिश दी है।

पुलिस टीम के साथ आबकारी एवं कराधान विभाग से हमीरपुर की टीम साथ में इस कड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में जुटी हैं, ताकि जहरीली शराब से किसी भी व्यक्ति की मौत न हो सके।

डीजीपी ने दिए थे आदेश

डीजीपी संजय कुंडू के कार्यालय के आदेश के बाद मंडी एसआइटी टीम व हमीरपुर पुलिस अधीक्षक डा. आकृति शर्मा ने सभी थानों प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए थे कि ऐसी छानबीन की जाए कि हमीरपुर के शराब के ठेकों व माफिया ठिकानों पर छापामारी कर पता लगाया जाए कि कहीं मंडी की तर्ज पर हमीरपुर जिला में भी जहरीली शराब का धंधा तो नहीं किया जा रहा है।

उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डा. आकृति शर्मा ने कहा कि मंडी की एसआइटी टीम सहित छापामारी की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...