पुलवामा में फिर टारगेट किलिंग, आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर की हत्या

--Advertisement--

Image

जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटना सामने आई है। आतंकियों ने रविवार को पुलवामा में कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी

व्यूरो – रिपोर्ट 

जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटना सामने आई है। आतंकियों ने रविवार को पुलवामा में कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान काशीनाथ शर्मा पुत्र संजय शर्मा के तौर पर हुई है। काशीनाथ अपने गां में एक सशस्त्र गार्ड के रूप में काम करता था।

आतंकियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब काशीनाथ स्थानीय बाजार जा रहा था। गोली लगने के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धर पकड़ के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस ने एक ट्वीट में कहा,“आतंकवादियों ने स्थानीय बाजार के रास्ते में अल्पसंख्यक नागरिक अर्थात् संजय शर्मा पुत्र काशीनाथ शर्मा निवासी / ओ अचन पुलवामा पर गोलीबारी की।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके गांव में सशस्त्र गार्ड था। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...