
शिमला – जसपाल ठाकुर
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लक्कड़ बाजार के पास पुरानी रंजिश के चलते बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई हुई। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह आपसी रंजिश के चलते ताराहाल से आगे लक्कड़ बाजार की तरफ दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के युवक को बुरी तरह से पीटा।
जख्मी युवक को उपचार के लिए डीडीयू में भर्ती किया गया है। युवक की कार में भी तोड़फोड़ हुई है। वहीं इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ मारपीट का कर असल कारण तलाश रही है।
फिलहाल, शिमला पुलिस के बालूगंज थाने में मामला दर्ज हुआ है. थाने के एसएचओ ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है. हालांकि पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है.
