
कोटला, स्वयम
हिमाचल प्रदेश सरकार ने क्रोना आपदा से निपटने हेतु अपने पैंनशरों की एक दिन की पैंशन काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं और इस कटौती के लिए पैंनशरों की ओर से कोई विरोध या आपत्ति भी नहीं जताई है लेकिन सरकार को यह भी सोचना एवं समझना चाहिए कि अगर पुरानी पैंशन की बहाली नहीं होता है तो एक समय ऐसा भी आएगा कि जब सरकारी पैंशनरों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा ।
और फिर कभी ऐसी आपदा प्रदेश या देश पर आए जहां पैंशनरों से जनहित में कोई मदद की उम्मीद की जाए तो भला न्यु पैंशन योजना के अंतर्गत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी कैसे मददगार साबित हो सकते हैं।
जिन्हें समाजिक सुरक्षा योजना से भी कम पैंशन राशि पैंशन के रूप में सरकार की ओर से अदा की जा रही है। अतः सरकार को जनहित में कर्मचारियों की पुरानी पैंशन बहाली केलिए जल्द घोषणा करनी चाहिए।
