
भांबला- नरेश कुमार
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ब्लाक सरकाघाट के कर्मचारी ब्लाक अध्यक्ष पवन कुमार और बलद्वाडा के अध्यक्ष राजेन्दर कुमार की अगुवाई मे राज्य कार्यकरिणी के आदेशानुसार सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक र्कनल इंद्र सिंह ठाकुर से महासंघ सरकाघाट व बलद्वारा का एक प्रतिनिधिमंडल पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मिला और अपना मांगपत्र सौंपा।
ब्लाक अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि विधायक र्कनल इंद्र सिंह ठाकुर को नई पेंशन प्रणाली की खामियों से अवगत करवाया और उन्होंने विधायक से मांग करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा बजट सत्र में कर्मचारियों की इस महत्वपूर्ण मांग को पूरजोर से सरकार के समक्ष रखें उन्होंने कहा कि एनपीएस संघ ने सरकार पर दबाव बनाने का कार्यक्रम तय किया है।
इस मौके पर दोंनो खण्डों के सौ एनपीएस कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर विनोद कौंडल, अरुण धीमान, शशि बनयाल, विजय ठाकुर तथा अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ब्लाक अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि अगर हिमाचल प्रदेश सरकार बजट सत्र में पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करती तो राज्य कार्यकरिणी के निर्देशानुसार कर्मचारी वर्ग बजट सत्र के दौरान बहुत बड़ी रैली का आयोजन करेगा तथा तब तक शिमला से वापस नहीं आएंगे जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल ना कर दे जिसके लिए महासंघ द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है तथा आने वाले दिनों में राज्य स्तरीय दो दिवसीय बैठक में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी तथा संघर्ष को और तेज कर दिया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की रहेगी।
