पुंछ मे आतंकी हमले में वतन पर कुर्बान पंजाब के चार जवानो के परिवार को एक-एक करोड़ देगी मान सरकार

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

जम्मू और कश्मीर के पुंछ में सैन्य वाहन पर गुरुवार को आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में शहीद होने वाले पांच जवानों में से चार का संबंध पंजाब से है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जवानों की शहादत पर शोक जताया। इसके साथ ही उन्होंने शहीद चारों जवानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की।

शहीद होने वाले जवानों में लुधियाना के मनदीप सिंह, गुरदासपुर के हरिकिशन सिंह, मोगा के कुलवंत सिंह और बठिंडा के सेवक सिंह का नाम शामिल है।

शहीद सेवक सिंह: नहीं कर सके बहन की शादी

शहादत का जाम पीने वाले सिपाही सेवक सिंह बठिंडा के गांव बाघा के रहने वाले थे। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहनें हैं। सेवक सिंह ने 2018 में सेना ज्वाइन की थी। शहादत की खबर सुनते ही परिवार गम में डूब गया। दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सेवक सिंह ने फोन पर अपनी बहन से कहा था कि अगली छुट्टी में तेरी शादी करूंगा। इसके बाद अपनी शादी करूंगा। मगर शहादत की खबर से परिवार में शोक की लहर है।

शहीद हरिकिशन सिंह: तीन साल की बेटी किसको बोलेगी पापा

गुरदासपुर जिले के गांव तलवंडी भरथ के लाल हरिकिशन सिंह का नाम भी शहीदों की सूची में शामिल है। 27 वर्षीय हरिकिशन सिंह 49 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। उन्होंने 2017 में सेना ज्वाइन की थी। हरिकिशन सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और तीन साल की बच्ची है। फरवरी 2023 में ही वे एक महीने की छुट्टी काट कर ड्यूटी पर लौटे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...