
काँगड़ा – राजीव जस्वाल
हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह में एचपीसीटीएस वायरलेस विभाग में कार्यरत एक पुलिस अधिकारी की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई।
सब इंस्पेक्टर रैंक का यह अधिकारी सोमवार सुबह करीब आठ बजकर 35 मिनट पर ड्यूटी के दौरान इंटरनेट की तार और एंटीना को ठीक कर था। उसका खिड़की से पैर फिसला, जिस कारण वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
