पीएम मोदी ने हिमाचल के विकास के लिए चार साल में कुछ नहीं दिया- कौल सिंह

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। प्रदेश सरकार जहां चार वर्ष का कार्यकाल मनाने जा रही है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्षों में प्रदेश के विकास के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं दी है। यह बात नाहन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कही।

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के बनाए हुए उपक्रमों को एक-एक कर बेच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे, हवाई अड्डे  अदानी व अंबानी को बेच दिए हैं। पहले बैंकों का विलय किया गया, अब बैंकों का भी निजीकरण करने पर तुले हुए हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर कटाक्ष करते हुए कौल सिंह ने कहा की प्रदेश के लिए 4 साल में कोई बड़ा संस्थान या कोई बड़ा प्रोजेक्ट केंद्र से नहीं ले पाए हैं। प्रदेश में नाहन, हमीरपुर, चंबा व नेरचौक  मेडिकल कॉलेज व आईआईएम  खुले हैं। यह पिछली कांग्रेस सरकार की देन है। मंडी नेरचौक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास व उद्घाटन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ है। जयराम ठाकुर यदि मोदी के इतने ही करीबी हैं, तो कुल्लू या किसी अन्य जिले में मेडिकल कॉलेज खोलकर दिखाएं।

कौल सिंह ठाकुर ने जयराम सरकार की विफलता पर कहा कि धर्मशाला में करोड़ों रुपए की इन्वेस्टर्स मीट कर एक भी उद्योग जमीन पर नहीं उतरा है। प्रदेश के डेढ़ लाख लोगों को रोजगार देने का वादा भी धरा का धरा रह गया है। कौल सिंह ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा कि लोग पहले कहते थे कि मंडी के मुख्यमंत्री हैं जयराम ठाकुर। लेकिन विकास तो केवल सराज और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में हो रहा है। बाकी मंडी में तो एक रुपया विकास पर खर्च नहीं हुआ।

कौल सिंह ठाकुर ने कहा प्रदेश के चार उपचुनाव में प्रदेश की जनता ने प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के चारों प्रत्याशियों को जिताया। जनता इस समय बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार से त्रस्त है। लेकिन भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। प्रदेश की अनुशासनहीन पुलिस भी अब मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री के सामने पुलिस के अधीक्षक व अतिरिक्त अधीक्षक एक दूसरे को थप्पड़ व लात घुसा मार रहे हैं। कानून व्यवस्था भी पूरी तरह प्रदेश में चरमरा गई है।

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी तीन चौथाई बहुमत से वापसी करेगी, क्योंकि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता बहुत परेशान है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर कटाक्ष करते हुए कौल सिंह ने कहा जयराम ठाकुर कर्ज पर कर्ज ले रहे हैं। लगातार प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को जिन योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण करने जा रहे हैं। वह पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुए हैं। चाहे उसमें श्रीरेणुकाजी बांध तथा अन्य योजनाएं वह सब कांग्रेस के कार्यकाल में स्वीकृत हुई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेड क्रॉस शिविर में 69 लोगों ने किया रक्तदान

मंडी, 16 अक्तूबर - हिमखबर डेस्क  ंरेड क्रॉस सोसाइटी मंडी...

आपात परिस्थितियों में सीपीआर से बचाई जा सकती है किसी की जान

भोरंज के मिनी सचिवालय में सीपीआर पर आयोजित किया...

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के साक्षात्कार 28 से 30 अक्तूबर को रैत में होंगे आयोजित

शाहपुर, कांगडा व धर्मशाला उपमंडल की कुछ पंचायतों के...