पीएम मोदी धर्मशाला दौराः जानें, 3 दिन का ट्रैफिक प्लान, कौन-कौन सी सड़कें रहेंगी बंद

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 3 दिन तक देश भर के प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मेलन होने जा रहा है. इस सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने वाले हैं. पीएम नरेंद्र मोदी 15 जून को धर्मशाला आएंगे और फिर 3 दिन के लिए यहीं रुकेंगे.

धर्मशाला में ही उनका रात्रि ठहराव होगा. इसके लिए धर्मशाला में सुरक्षा के जहां कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. वहीं, ट्रेफिक प्लान भी धर्मशाला पुलिस ने जारी किया है. इस दौरान  16 जून को प्रधानमंत्री रोड शो भी कर सकते हैं.

जानकारी के अनुसार, गंगल की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों को चैतडू शीला रोड पर भेजा जाएगा।

  • शीला रोड पर होटल डी-पोलो के पास स्थापित बैरीकेड से चैतडु की तरफ सड़क के किनारे पार्किंग होगी. भारी वाहनों को चैतडु से मसरेड तपोवन रोड पर जोरावर स्टेडियम भेजा जाएगा. इन वाहनों की पार्किंग जोरावर स्टेडियम और विधानसभा तपोवन के बाहर सड़क किनारे होगी.
  • पालमपुर की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को दाड़ी ग्राउंड में पार्क करवाया जाएगा. पालमपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सिद्धपुर चौक से होते हुए मौली व पटोला यास खन्यारा भेजा जाएगा. इन वाहनों की पार्किंग मौली में सड़क किनारे तथा पटोला ग्राउंड में करवाई जाएगी.
  • पठानकोट-चंबा की तरफ से आने वाले रैली के छोटे वाहनों को सुबह करीब 9 बजे तक चबी से घरोह रोड पर भेजा जाएगा तथा इनकी पार्किंग मैक्लोडगंज बाईपास पर होगी. इस पार्किंग के फुल होने पर वाहनों को चम्बी से गगल की तरफ भेजा जाएगा. सभी पार्किंग स्थलों पर लोगों को लाने और ले जाने के लिए शटल बस सेवा की सुविधा रहेगी.
  • पालमपुर रोड़ की तरफ से आने वाली सभी शटल बसें लोगों को पुरानी चुंगी पालमपुर रोड पर उतारेगी और बस स्टॉप की तरफ से आने वाली सभी शटल बसें लोगों को पुलिस थाना धर्मशाला के पास उतारेंगी.

16 जून रोड शो के दौरान ट्रेफिक डायवर्ट

  • सुबह 09:30 बजे के बाद गगल से आने वाले वाहनों को चैतडु शीला चौक मार्ग से होते हुए धर्मशाला भेजा जाएगा.
  • धर्मशाला से कांगड़ा और शाहपुर की ओर जाने वाले सभी वाहनों को धर्मशाला-घरोह, चम्बी मार्ग पर भेजा जाएगा.
  • 16 और 17 जून को शहीद स्मारक धर्मशाला से सर्किट हाउस चीलगाडी मार्ग आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा. इस मार्ग पर वाहनों के लिए पास जारी किए गए हैं और वही वाहन एक निर्धारित समय तक उस मार्ग पर चल पाएंगे.
  • माता कुणाल पत्थरी मार्ग की तरफ आने जाने वाले वाहनों को जवाहर नगर होते हुए सकोह बाजार कुनाल पत्थरी संपर्क मार्ग से भेजा जाएगा.
  • मेन चाय फैक्ट्री और नगरोटा की तरफ आने जाने वाले वाहनों को कैंची मोड़ नजदीक मैक्सिमस मॉल से होते हुए नगरोटा की तरफ भेजा जाएगा. इन वाहनों का सर्किट हाउस की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा.
  • किसी भी वाहन को सर्किट हाऊस के नजदीक जाने की अनुमति नहीं होगी.

ये रोड़ रहेंगे बंद

  • शहीद स्मारक धर्मशाला सर्किट हाउस चीलगाड़ी मार्ग.
  • शहीद स्मारक धर्मशाला बीए चौक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान मार्ग.
  • पठानकोट से आने वाले माल वाहक वाहनों को रैली के दौरान शाहपुर की तरफ रोका जाएगा.
  • गगल से आने वाले भारी वाहनों को होटल मिड-वे नजदीक चैतडु स्थित नाका पर और पालमपुर से आने वाले यातायात को चरान खड़ चौक पर, मैक्लोडगंज, कोतवाली बाजार धर्मशाला और घरोह से आने वाले यातायात को गांधी चौक पर रोका जाएगा.

यदि इस दौरान वाहनों का जमावड़ा अधिक हो जाए तो निम्न व्यवस्था रहेगी:

  • धर्मशाला से गगल जाने वाले वाहनों को वाया घरोह बाई पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेजा जाएगा.
  • गंगल से धर्मशाला जाने वाले वाहनों को वाया चैतडु शीला चौक मार्ग पर भेजा जाएगा.

पीएम मोदी के धर्मशाला दौरे का 3 दिन का ट्रैफिक प्लान

पुलिस ने लोगों से मांगा सहयोग

धर्मशाला पुलिस ने आम जन से निवेदन किया है कि कोई भी वाहन बिना अनुमति के सर्किट हाउस की तरफ ना जाए. चीलगाड़ी मार्ग पर रहने वाले स्थाई या अस्थाई निवासियों से निवेदन है कि वह अपने वाहन सर्किट हाउस की तरफ ना ले जाएं तथा अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा न करें.

इसके अतिरिक्त धर्मशाला के समस्त निवासियों से निवेदन किया जाता है कि वे अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा ना करें बल्कि अपनी गाड़ियों को व्यक्तिगत पार्किंग या धर्मशाला के सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर खड़ा करना सुनिश्चित करें.

चीलगाड़ी मार्ग पर कोई भी व्यक्ति अपना दुपहिया या चौपहिया वाहन खड़ा ना करें, कोताही की सूरत में उक्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन का प्रयोग किया जाएगा.

मामला अतिसंवेदनशील व्यक्ति की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण सभी से निवेदन है कि आप सभी इस कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...