पीएचसी चड़ी को बनाओ सीएचसी, अन्यथा होगा आंदोलन.

--Advertisement--

Image

चड़ी, राजीव जसवाल

पीएचसी चड़ी को सीएचसी के रूप में अपग्रेड करने की मांग उठी है। जिला कांगड़ा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं चड़ी जिला परिषद वार्ड के सदस्य पंकज कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में सरकार के समक्ष यह मांग उठाई है।

पंकज कुमार ने कहा कि पीएचसी चड़ी पर 15 गांवों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आश्रित हैं,चड़ी पंचायत की आबादी ही काफी अधिक है ऐसे में पीएचसी में डाक्टर्स की सुविधा न होने से उक्त 15 गांवों के लोगों को धर्मशाला, शाहपुर या टांडा जाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में सोमवार को ही डीसी कांगड़ा के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से यह मांग उठाई जा रही है, जिसको लेकर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, शाहपुर से संबंधित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी को भी अवगत करवाया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

उन्होंने कहा कि चड़ी को पीएचसी का दर्जा दिया जाता है तो स्टाफ के लिए आवासीय सुविधा वहां उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में पीएचसी चड़ी में एक डाक्टर है, ऐसे में यदि सरकार इसे सीएचसी का दर्जा देती है और इसका बिस्तर क्षमता 50 करती है तो 15 गांवों के लोगों को घर के समीप ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार से एक माह के भीतर पीएचसी चड़ी को सीएचसी के रूप में अपग्रेड करने की मांग की गई है, यदि सरकार ने समय रहते मांग न मानी तो एक माह बाद ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी के दर्जे के लिए शांतिपूर्वक आंदोलन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...