
शिमला – नितिश पठानियां
जुब्बल के सावडा में सरकारी बस और गाड़ी के पास को लेकर मामूली बहस मारपीट में बदल गई। चंद्रपूर निवासी रोहित राजटा ने सावडा पुलिस चौकी में दी शिकायत के मुताबिक हाटकोटी कैंची के पास, थरोच से रोहड़ू आ रही HRTC बस चालक के साथ पास को लेकर बहस हुई।
जिसके बाद चालक ने डंडे से उस पर हमला किया और गाड़ी में तोड़-फोड़ की। स्थानीय पंचायत के उप प्रधान विक्की चांजटा ने जांच की मांग की है और आरोपी के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग की है।
इसी दौरान मामला पुलिस में पहुंचा तो दोनों पक्षों को चौकी में तलब किया गया। चौंकी में गलती का अहसास करते हुए HRTC बस ड्राइवर ने शिकायतकर्ता से माफ़ी मांग ली। इस दौरान HRTC ड्राइवर शिकायतकर्ता के पांव पर भी गिरता नजर आता है। मौके का एक वीडियो भी समाने आया है। माफ़ी मांगने के बाद शिकायत वापिस ली गई।
शिकायतकर्ता का कहना है किसी की रोजी रोटी पर लात नहीं मारना चाहता। लिहाजा शिकायत वापिस ली है। उन्होंने आरोप लगाए है कि प्रदेश में HRTC कर्मियों की दादागिरी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। सूबे में ऐसे कई मामले सामने आ रहे है।
