पावर लिफ्टिंग में ऋषभ शर्मा ने दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर शाहपुर का नाम किया रोशन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के गांव भनाला के रहने वाले ऋषभ शर्मा ने पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

हाल ही शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उन्होंने दो गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीतकर शाहपुर का नाम रोशन किया है।

हाल ही शिमला में एनपीसी पावरलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राज्य भर के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इसमें शाहपुर के ऋषभ शर्मा ने स्क्वाट 300 केजी, बेंच प्रेस 155 केजी और डैड लिफ्ट 250 केजी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

इसमें उन्होंने दो गोल्ड मेडल और एक सिविल मेडल अपने नाम कर शाहपुर का नाम रोशन किया।

इसके साथ ही उन्होंने ओवरऑल प्रतियोगिता में 705 केजी भार उठाकर ओवरऑल गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...