पालमपुर में 1025 मीटर लंबा तिरंगा, प्रदेश में पहली बार तिरंगा यात्रा में दिखा अद्भुत नजारा

--Advertisement--

Image

 युवाओं में देशभक्ति का जोश

पालमपुर – बर्फू

यह दृश्य निश्चित तौर पर अद्भुत था और ऐसा नजारा पालमपुर की जनता ने पहले कभी नहीं देखा था। तिरंगा यात्रा में भाग लेने वालों का उनका जोश देखते ही बन रहा था और लोग खासकर वो जो अपने घरों की छतों से यह दृश्य देख रहे थे उनके लिए यह कभी न भूलने वाला क्षण था।

सैकड़ों की तादाद में लोग जब कैप्टन विक्रम बतरा मैदान से 1025 मीटर लंबा तिरंगा लेकर निकले तो ऐसा प्रतीत हुआ मानों तिरंगा धौलाधार से निकल रहा है। खासकर युवा वर्ग के जोश की तरह तिरंगा लगातार बढ़ता जा रहा था और पालमपुर बाजार का क्षेत्र भी इसके लिए कम पड़ गया।

पालमपुर की चार विभिन्न सामाजिक संस्थाओं भारतीय जन सेवा संस्था, इनसाफ संस्था, श्री गीता विद्यापीठ तथा ओम मंगलम संस्था द्वारा संयुक्त रूप से पालमपुर में एक हजार मीटर से ज्यादा लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया और पूरा पालमपुर भारत मां की जय के नारों से गूंजता रहा।

हिमाचल में अपनी तरह की पहली तथा अनूठी तिरंगा ध्वज यात्रा में सैकड़ों की संख्या में छात्रों के साथ प्रशासनिक अमले, आम जनता और राजनेताओं ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा पर अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई और तिरंगा यात्रा को देख कर जो जहां था मानों उसके कदम वहीं रुक गए।

अवसर था स्वतंत्रता दिवस समारोहों के आयोजन का और हर घर तिरंगा अभियान में सब अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रदेश में इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के जुनून को कई गुना बढ़ा दिया है।

यात्रा में शामिल

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में शामिल होना उनके लिए गौरव और शौभाग्य की बात है।

उन्होंने जिलाधीश कांगड़ा को इस आलौकिक तिरंगा यात्रा को लिम्का बुक ऑफ रिकाड्र्स में दर्ज करवाने के लिए प्रस्तवना भेजने के निर्देश दिए कार्यक्रम में कर्मचारी एवं पेंशनर्स कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, भारतीय जनसेवा संस्था के अध्यक्ष अनिल गौड़, पर्यटन प्रकोष्ट के संयोजक विनय शर्मा, उमेश दत्त, उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल, एसपी खुशहाल शर्मा, एसडीएम डा. अमित गुलेरिया, गीता पीठ संस्था से गीतेश भृगु, ओम मंगलम संस्था से ललित सूद और गोपेश शर्मा, विजय शर्मा, डीएसपी गुरवचन सिंह, कालेज और स्कूलों के छात्र तथा अध्यापक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...