प्रदेश के जिला कांगड़ा उपमंडल पालमपुर के बगौड़ा में बुधवार रात को हुए गोलीकांड में दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों घायल टांडा रैफर
पालमपुर – बर्फू
पालमपुर के बगौड़ा में बुधवार रात को हुए गोलीकांड में दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को टांडा रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों रात को कहीं से वापस आ रहे थे।
बगौड़ा पहुंचने पर गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। आरोपियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
घटना कैसे हुई यह घायलों के बयानों के बाद ही पता चलेगा। पुलिस की टीम टांडा अस्पताल बयान लेने पहुंच गई है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

