पार्किंग फीस पर चली बहस ने लिया खौफनाक रूप, देहरा बस अड्डा पर निकल गई लोगों की चीखें

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया 

बस अड्डा देहरा में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक की लाठी व डंडे के साथ पिटाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक देहरा में पार्किंग की पर्ची को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दो गुटों में झड़प हो गई।

बस अड्डा देहरा में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो पार्किंग के ठेकेदार को पुलिस का जरा भी डर न हो। बस अड्डा देहरा में खड़ी सवारियां इस लड़ाई को देखकर सहम गईं तथा हर किसी की चीख निकल गई। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली, तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाया।

डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर ने बताया कि पार्किंग फीस को लेकर दो गुटों में लड़ाई हो गई थी, जिसे लेकर चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...