
ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा
ज्वालामुखी और आसपास के क्षेत्रों में हुई भारी वर्षा से जहां चारों ओर तबाही का आलम देखा जा रहा है वहीं आम जनमानस को भी इसका शिकार होना पड़ा है क्षेत्र में करोड़ों रुपए के नुकसान का अंदेशा है।
आज सुबह अपने घर अंब से ज्वालामुखी आ रहे एसडीम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर चंबा पतन पुल के पास जैसे ही ज्वालामुखी की ओर निकले रास्ते में सड़क पर तेज बहाव के साथ पानी बह रहा था।
उन्होंने सोचा गाड़ी निकल जाएगी जैसे ही उन्होंने गाड़ी तेज पानी से निकाली तो पानी के तेज बहाव में उनकी गाड़ी बह गई जिससे उनको काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
उनका मोबाइल भी खराब हो गया। उनका सारा सामान पानी में भीग गया पानी के तेज बहाव में उनकी गाड़ी बहने लगी।
उनकी जान पर बन आई तभी स्थानीय लोगों ने उनकी गाड़ी को रस्सी डाल कर पकड़ कर बाहर निकाला और एसडीम ज्वालामुखी को गाड़ी सहित सुरक्षित स्थान पर ले गए यदि गाड़ी लॉक हो जाती तो कुछ भी हो सकता था l
