पानी की बून्द बून्द को मोहताज़ टुंडी बाजार और आसपास के गॉव

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

ऊपर से गर्मी की मार औऱ ऊपर से पानी का न आना। ये हाल है आज कल टुंडी बाजार और आसपास के गॉव का। यहाँ पर दो दिनों तीन दिनों से नल में पानी न आने के कारण लोगो को दूर दूर के जल स्रोतों से गाड़ियों में पानी लाना पड रहा है।

वही स्कूलों में भी मिड डे मील वर्करों को बच्चों के लिए बिना पानी का खाना बनवाने के लिए मुश्किल पैदा हो रही है। यहा के स्थानीय लोगो में अशोक विजय मनोज, संजय, अजय, सूरज, पंकज, संतोस, अरुण औऱ विकास ने जल विभाग से जल्द पानी की किल्लत से निजात दिलाने को मांग की है।

जल विभाग के कनिष्ट अभियंता के बोल

वही जब इस बाबत टुंडी के जल विभाग के कनिष्ट अभियंता राहुल ठाकुर ने बताया कि उनका मेंन सोरस बाड़ा जहाँ से ये पानी का सोरस आता है। उस जगह जगल में जगह आग लगने के कारण उनकी पाइप लाइने टूट गयी है। जिस कारण ये समस्याये आई है।

उनके विभाग वाले इसको ठीक करने को लगे हुए है। कल ठीक होने के बाद थोड़ा सा पानी लोगो को दिया भी गया था।परंतु दुवारा से फिर पत्थर और पेड़ गिरने के कारण पाइप लाइने टूट जाने के कारण बार बार ये समस्या आ रही है । फिर से जल विभाग के कर्मचारी इस को जोड़ने में लगे हुए है। शायद आज शाम तक पानी की सप्लाई को सुचारू कर दिया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...