पानी और सड़क की समस्या को लेकर अधिकारियों से मिले डोह गांव वासी।
रिवालसर अजय सूर्या :-
ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के वार्ड डोह गांव के लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल जल शक्ति विभाग सहायक अभियंता रिवालसर प्रकाश वर्मा से डोह गांव में पानी की समस्या को लेकर मिले।
लोगों का कहना हैं कि जो डोह मे पानी सोर्स है उसके इर्द गिर्द जो खाली जगह है जिससे बारिस होने पर सारा वारीस का पानी सोरस के अन्दर चला जाता है। तत्पश्चात वह पानी टेंक में चला जाता है।
जिससे टेंक में जो पानी लीकट किया होता है यह उसे भी खराव कर देता है। जिससे डोह गाव में बसे 80 परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।
इसलिए आपसे अनुरोध है कि हमारे सोरस की प्रोटेक्सन के लिए वाऊकिं वाल लगा लगवाई जाए ताकि टेंक के अंदर गंदा पानी ना जा सके और गांव वासियों को साफ पानी पिने को मिले। विभाग जैसा उचित समझे वैसा करें हमे गन्दे पानी से निजात दिलाई जाए।
सहायक अभियंता प्रकाश वर्मा के बोल
जल शक्ति विभाग सहायक अभियंता प्रकाश वर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी इस समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा।
सड़क की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता रिवालसर से मिले डोह गांव वासी
डोह गांव वासियों ने सड़क कि समस्या को लेकर गांव का एक प्रतिनिधि मंडल सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग रिवालसर से मिल कर सड़क कि हालत और नालियों न होने के बारे में अवगत करवाया।
पिछली बरसात से लगातार 1100 नम्बर पर सड़क की समस्या के बारे में लगातार कंप्लेंट कर रहे हैं लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं मिला जबकि इस सड़क की समस्या को लेकर मंडी में लोक निर्माण विभाग मंत्री को समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है और विभाग को बार बार सूचित करने पर सिर्फ आस्वासन ही मिले।
डोह गांव के लोगों ने कहा कि अगर हमारी समस्याओं का जल्द ही कोई समाधान नहीं किया गया तो हम सरकार के बिरोध मे धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
सहायक अभियंता वीरेंद्र ठाकुर के बोल
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता वीरेंद्र ठाकुर ने कहा की हमने मौके पर जे सी वी मशीन भेज दी है और जल ही डोह गांव के लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

